Site icon Khabribox

उत्तराखंड: Men vs Wild पर बोले‌ वन‌ मंत्री सुबोध उनियाल, दिया अजीबो-गरीब जवाब, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार वन्य जीवों का आतंक बढ़ रहा है। यहां के जंगलों को यह जानवर अपना घर बना चुके हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के लोग कृषि और पशुपालन से अपना जीवन यापन करते हैं। लेकिन जंगली जानवरों की आमद से लोगों का यह रोजगार भी छिन रहा है और उन्हें अपनी जान भी दांव में लगानी पड़ रही है। जंगली जानवरों का मनुष्यो पर हमला बढ़ता जा रहा है। जंगली जानवरों के हमले के बाद गढ़वाल और कुमाऊं के कई गांव दहशत में जी रहे हैं।

मंत्री ने दिया यह जवाब

इसी बीच एक खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इन हमलों को देखते हुए जनता से अपील की है कि अंधेरा हो जाने के बाद घर से बाहर ना निकले। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि घर से बाहर अकेले नहीं बल्कि ग्रुप में निकले। ताकि कोई जानवर आपके ऊपर हमला ना कर सके।

जंगली जानवरों का हमला

मंत्री के मुताबिक जंगली जानवर रात के अंधेरे में ही हमले कर रहे हैं। लेकिन पिछली कुछ घटनाओं को देखा जाए तो जंगली जानवर सिर्फ रात के अंधेरे में ही बल्कि दिन दहाड़े लोगों पर हमला कर रहे हैं। ऐसी घटनाएं देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर से सबसे ज्यादा सामने भी आई है। जिसमें बाघ, गुलदार, भालू और हाथी के हमले की खबरें सामने आई है।

Exit mobile version