Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मैट्रिमोनियल वेबसाइट में कर्नल बन युवती को दिया धोखा, मेहंदी में खुली पोल, पंहुचा जेल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में शादी के नाम पर धोखा देने का मामला सामने आया है।

शादी के नाम पर ठगी

आजकल ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए कई लोग शादी के बंधन में बंध रहे हैं। जिसमें लोग अपनी पसंद का जीवनसाथी चुन रहे‌ है। लेकिन सावधान। मिली जानकारी के अनुसार यहां देहरादून में ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दो लोग आपस में मिले। लड़के ने अपनी प्रोफाइल में खुद को आर्मी अफसर बताया था जबकि लड़की एक डेंटिस्ट है। दोनों के बीच में मुलाकाते हुईं और बात शुरू हुई और दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। मगर शादी से बस कुछ ही दिन पहले लड़के की असलियत सामने आई और यह पता लगा कि लड़का आर्मी बैकग्राउंड से नाता नहीं रखता है। जिसके बाद शादी को आनन-फानन में तोड़ दिया गया और लड़की ने लड़के के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version