Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भाजपा प्रवक्ता के नाम से साइबर ठगों ने महिला से ठगे 90 हजार रुपए, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार साइबर ठगों का गिरोह बढ़ता जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग फंस रहे हैं। ऐसी एक खबर देहरादून से सामने आई है।

साइबर ठगों का बढ़ता जाल

यहां भाजपा प्रवक्ता डॉ. देवेंद्र भसीन के नाम से साइबर ठगों ने महिला से 90 हजार रुपये ठग लिए। इसके लिए महिला के पास एक अनजान नंबर से मैसेज आया था, जिस पर डीपी में डॉ. भसीन की फोटो लगी थी। महिला की शिकायत पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version