Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सावधान: यहां घूम रहे हैं आवारा कुत्तें, झुंड बनाकर लोगों पर कर रहे हमला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार आवारा पशुओं और कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे हादसों का डर भी बना हुआ है।

कुत्तों का आतंक

उत्तराखंड के सभी जिलों में यहीं हालात बने‌ हुए हैं। वहीं देहरादून में कुत्तों के काटने की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। आवारा कुत्ते झुंड बनाकर घूमते हैं और लोगों पर अचानक से हमला कर देते हैं। देहरादून के चकराता में रविवार को पागल कुत्ते ने छह बच्चों को काट लिया। सोमवार को भी कुत्तों के झुंड इधर उधर घूम रहे थे। जिससे लोग दहशत में हैं। जिस पर लोगों ने इन कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version