Site icon Khabribox

हल्द्वानी: इधर बेटी की हुई विदाई, उधर पिता की कर दी जमकर पिटाई, हालत गंभीर

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के लालकुआं में एक पूर्व सैनिक की बेटी की विदाई होते ही पूर्व सैनिक को उसी के ससुरालियों ने जमकर पीट दिया।

जानें पूरा मामला-

इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर में खटीमा के टिगरी मुड़ाई गांव निवासी आनंद सिंह बिष्ट ने कहा कि उनका छोटा भाई जोगा सिंह बिष्ट अपने परिवार के साथ हल्दूचौड़ के दुम्का बंगर गांव में अपने ससुराल के पास मकान बनाकर रह रहा है। आनंद बिष्ट का कहना है कि ये लोग अब पिछले ढाई साल से जोगा सिंह के साथ मारपीट कर रहे हैं। आनंद सिंह के अनुसार आठ दिसंबर की रात को जोगा सिंह की लड़की की शादी हुई है। नौ दिसंबर को इन लोगों ने फिर से जोगा सिंह बिष्ट को घर से निकालने के लिए बुरी तरह से मारा पीटा। जिस पर उन्होंने व्यक्ति को‌ मार-मार कर अधमरा कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि उनकी पसली टूटी है।

दर्ज मुकदमा

इस संबंध में उसके भाई ने कोतवाली में पूर्व सैनिक की सास, ससुर, पत्नी और साले के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version