Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां बनेगा कांच पुल, गंगा की बहती जलधारा का अद्भुत नजारा देख सकेंगे सैलानी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में कांच का पुल बनाया जाएगा। जिस पर खड़े होकर सैलानी गंगा की बहती जलधारा का अद्भुत नजारा देख सकेंगे।

कांच का पुल

मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग यहां बजरंग सेतु का निर्माण करा रहा है, जो कि लक्ष्मण झूला पुल का विकल्प बनेगा। कुल 133 मीटर लंबे और आठ मीटर चौड़ाई वाला यह पुल थ्री लेन का होगा। बताया जा रहा है कि पुल के दोनों तरफ कांच का पैदल पथ बनेगा। इस पर खड़े होकर सैलानी 57 मीटर ऊंचाई से गंगा की बहती जलधारा का अद्भुत नजारा देख सकेंगे और इस पर चहलकदमी कर सकेंगे।

Exit mobile version