Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इतने साल पूराने वाहन‌ हो जाएंगे कबाड़, नहीं होगी नीलामी, जानें वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 15 साल पूराने वाहन‌ जल्द कबाड़ में तब्दील हो जाएंगे। जिसमें सरकारी विभागों में संचालित हो रहे तकरीबन 12 हजार से अधिक वाहन जल्द ही कबाड़ में तब्दील हो जाएंगे।

जानें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने बीते साल स्क्रैप पॉलिसी लागू की थी। केंद्र सरकार की स्क्रैप नीति का उद्देश्य अनुपयुक्त और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से संचालन से बाहर करना है। इसके तहत 15 साल की आयु पूरी कर चुके वाहनों को चरणबद्ध तरीके से संचालन से बाहर किया जाएगा। इस वर्ष इस नीति में कुछ संशोधन किए जाने हैं। केंद्र की प्रस्तावित स्क्रैप पॉलिसी के इस प्रविधान पर राज्य सरकार अपना सहमति संबंधी मंतव्य केंद्र को भेज रही है। फिलहाल निजी वाहनों को इस दायरे में नहीं लिया जा रहा है, लेकिन सरकारी विभागों में जो वाहन 15 साल से पुराने हैं। उन्हें स्क्रैप (कबाड़) किया जाएगा। इनकी नीलामी भी नहीं होगी।

Exit mobile version