Site icon Khabribox

अच्छी खबर: उत्तराखंड के अटल उत्कृष्ट स्कूलों में खाली पड़े 550 से ज्यादा पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

उत्तराखंड के अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों के 550 से ज्यादा पद खाली हैं। इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। सरकार ने इन पदों को विभागीय चयन परीक्षा से भरने के लिए हरी झंडी दे दी है। सरकार की अनुमति मिलने के साथ ही खाली पदों को भरने की कवायद शुरू होने वाली है। जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रदेश के सैकड़ों युवा अटल उत्कृष्ट स्कूल में शिक्षक के तौर पर सेवाएं देने का अवसर पा सकेंगे।

Exit mobile version