Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में कल से चलाया जाए बूस्टर डोज लगाने का अभियान- सीएम धामी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। चीन में कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ है। जिसका डर अन्य देशों में बना हुआ है। वहीं भारत में भी सतर्कता बरती जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली अहम बैठक

इसी बीच उत्तराखंड सरकार भी इस वायरस को लेकर अलर्ट मोड पर है। जिस पर आज कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अहम बैठक ली। जिसमें अहम निर्देश दिए गए।

बूस्टर डोज के लिए लोगों को करें प्रेरित

जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए कल से ही कैम्प लगाना शुरू करें। बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड बूस्टर डोज की जितनी आवश्यकता है, शीघ्र केन्द्र सरकार को डिमांड भेजी जाए। सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आयेंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए। साथ ही सभी जनपदों में कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं।

Exit mobile version