Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गढ़वाल की अंजली संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने की यह अपील

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक खबर सामने आई है। गढ़वाल की कुमारी अंजली अचानक लापता हो गई है।

गुमशुदा लड़की की तलाश

मिली जानकारी के अनुसार बालिका का नाम कुमारी अंजली बताया जा रहा है जिसकी उम्र 19 साल है। पौड़ी गढ़वाल के लैंसडौन की मंदौली मल्ली गांव की रहने वाली कुमारी अंजली दिनांक 20 दिसंबर को सुबह 7:00 से 8:00 के बीच स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद से यह बेटी घर नहीं लौटी है। सीसीटीवी फुटेज में उक्त लड़की को कोटद्वार बस अड्डे में 11:30 बजे सुबह देखे जाने की सूचना भी दी गई है। जिसके बाद से वह लापता है। पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। ‌परिजनो ने उत्तराखंड में सभी लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी कुमारी अंजली की सूचना मिलती है तो इन नंबरों पर संपर्क करें।
कुलदीप, कुमारी अंजली के परिजन- 9627268244

Exit mobile version