Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मां-बाप ने तोड़ा रिश्ता, हुआ तलाक, बर्बाद हुई चार बच्चों की जिंदगी, जानें पूरा मामला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से यह मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला भिलंगना ब्लॉक स्थित एक गांव का है। यहां एक दंपती के बीच मनमुटाव चल रहा था। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। जिसमें बीते 20 दिसंबर को कोर्ट ने पत्नी के पक्ष में तलाक का आदेश दिया। जिसके बाद पति ने कोर्ट में कहा कि वो बच्चों को नहीं पाल सकता। क्योंकि केस पत्नी ने किया है, इसलिए बच्चों को वही पालेगी। वहीं पत्नी का कहना था कि पति बच्चों को अपने साथ ले गया है, ऐसे में बच्चों को पालने की जिम्मेदारी उसी की है। कोई समाधान न निकलते देख कोर्ट ने मामला बाल कल्याण समिति के पास भेज दिया। समिति के समझाने पर पति-पत्नी दो-दो बच्चों की जिम्मेदारी उठाने को राजी हो गए, लेकिन पति-पत्नी के इस झगड़े में सबसे बड़ा नुकसान उन बच्चों का हो गया, जो पहले माता-पिता फिर भाई-बहन के प्यार से वंचित हो गए। अब उन्हें अलग-अलग घरों में रहना होगा

Exit mobile version