Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति की लाॅटरी के नाम पर युवक के साथ हुई ठगी, गंवाए लाखों रुपए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार साइबर ठगों का गिरोह बढ़ता जा रहा हैं। जो लोगों को अलग अलग तरीके से ठग रहें हैं। पुलिस लगातार लोगों को आगाह कर रही है कि साइबर ठगों से सावधान रहें। जिसके लिए लगातार पुलिस जागरूक अभियान चला रही है। इसके बावजूद लोग ठगों का शिकार हो रहे हैं।

साइबर ठगों का बढ़ता जाल

ऐसा ही एक मामला रूड़की से सामने आया है। रूड़की के रहने वाले हीरा सिंह भी साइबर ठगों का शिकार हो गए। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें वॉट्सएप पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वो बैंक अधिकारी है। उसने कहा कि हीरा सिंह केबीसी की ओर से लाखों रुपये की लॉटरी जीते हैं। वह ठग के झांसे में आ गए। कॉलर ने इसका फायदा उठाया और हीरा सिंह से अकाउंट की डिटेल और महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर ली। इसके थोड़ी देर बाद हीरा सिंह के खाते से 1 लाख 16 हजार 200 रुपये साफ हो गए। अब पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version