Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कनाडा का दुल्हा और उत्तराखंड की दुल्हन, हिंदू रिति रिवाज के साथ गंगा किनारे की शादी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक अनुठी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

गंगा किनारे हुई शादी

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार की प्राची कनाडा की एक कार्पोरेट कंपनी में काम करती हैं। हरिद्वार की रहने वाली प्राची की कनाडा के डॉक्टर चार्ली के साथ लम्बे समय से दोस्ती थी। उन दोनों दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। जिसके बाद कनाडा का डॉक्टर अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए सात समंदर पार ऋषिकेश तक चला आया। उन्होंने यहां गंगा किनारे भारतीय रीति-रिवाजों के साथ अग्नि को साक्षी मानकर अपनी प्रेमिका के साथ सात फेरे लिए। कनाडा के रहने वाले डॉक्टर ने कहा कि उन्हें भारतीय संस्कृति से गहरा लगाव है। यही कारण है कि उन्होंने गंगा किनारे शादी करने का फैसला किया। हर कोई इस शादी की चर्चा कर रहा है।

Exit mobile version