Site icon Khabribox

उत्तराखंड: टिहरी झील में पहली बार आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, 17 राज्यों से प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में टीएचडीसीआईएल एवं भारत सरकार के सहयोग से टिहरी झील में पहली बार एक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

राष्ट्रीय स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता

जी हां टिहरी झील में पहली बार राष्ट्रीय स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को टिहरी झील में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप” का उद्घाटन किया। यह आयोजन 28 दिसंबर से शुरू हो गया है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 17 राज्यों के 300 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसमें 200 पुरूष और 100 महिलाएं शामिल हैं। दरअसल भारत सरकार के प्रेरित करने पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड केनोइंग और क्याकिंग को बढ़ावा देने के लिए टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप का आयोजन करने जा रहा है।

Exit mobile version