उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पुलिस विभाग के अंतर्गत आरक्षी, पीएसी, आईआरबी, अग्निशामक परीक्षा-2021 की लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र की चारों सीरीज (ए,बी, सी, डी) की आंसर-की जारी कर दी गई है।
आंसर की जारी
यह आंसर की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। दरअसल आयोग की ओर से 18 दिसंबर को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन कराया गया था। जिसकी अब आंसर की जारी की गई है। अभ्यर्थियों को यदि किसी प्रश्न एवं उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है तो वह आयोग की वेबसाइट पर दिये गए लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियों को प्रेषित कर सकते हैं।