Site icon Khabribox

Welcome 2023: पर्यटकों से गुलजार उत्तराखंड, पहाड़ से लेकर मैदान तक नये साल का मनाया गया जश्न, देखें तस्वीरें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नये साल का आगाज हो गया है। 2023 की शुरुआत हो गई है। इस बार बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से लोग उत्तराखंड में नये साल का जश्न मनाने आए। अल्मोडा, नैनीताल, देहरादून, हल्द्वानी, उत्तरकाशी, चमोली सभी जगहों पर पर्यटकों की भीड़ रहीं।

2023 का हुआ आगाज

नये साल के जश्न में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक पूरा उत्तराखंड जश्न में डूबा रहा। 31 की रात घड़ी में रात को 12 बजते ही उत्तराखंड में आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से सराबोर हो गया। धमाल और मस्ती के बीच लोगों ने नए साल 2023 का स्वागत किया। होटलों, रेस्टोरेंट और पबों में युवाओं ने जमकर मस्ती की। अलग-अलग थीम पर जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Exit mobile version