Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज घोषित होंगे चंपावत उपचुनाव के परिणाम, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज‌ 03 जून 2022 है। आज उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा उपचुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी।

मतगणना-

आज‌ सुबह 8 बजे मतों की गिनती शुरू होगी। जिसके लिए 12 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना 13 चरण में होगी। इस दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पैरामिलिट्री के हवाले रहेगी मतगणना के दिन मतगणना स्थल एवं विधानसभा के अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पैरामिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियां एवं जिला पुलिस के जवान संभालेंगे।

चंपावत उपचुनाव परिणाम-

31 मई 2022 को मतदान हुआ था। जिसके आज‌ परिणाम आएंगे। इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी के बीच सीधा मुकाबला है।

Exit mobile version