Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अभिमन्यु ईश्वरन ने अपने ही नाम वाले स्टेडियम में किया अनोखा कारनामा, हासिल की यह उपलब्धि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जन्मे बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

अभिमन्यु ईश्वरन का शतक

अभिमन्यु ईश्वरन ने उत्तराखंड के खिलाफ बंगाल के लिए खेलते हुए अपने ही नाम वाले स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी में शतक जड़ने का अनोखा कारनामा कर दिखाया है। इन दिनों खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड और बंगाल के बीच चल रहे मैच में एक बड़ा कारनामा हुआ है।‌ बंगाल के बल्लेबाज़ अभिमन्यु ईश्वरन ने अपने ही नाम के स्टेडियम में खेलते हुए शतक जड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिमन्यु ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए के उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले के पहले ही दिन नाबाद शतक जड़ा है। अभिमन्यु ने देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में उत्तराखंड के खिलाफ 238 गेंद में 141 रन की नाबाद पारी(खबर लिखे जाने तक) खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का जड़ा। उनके शानदार प्रदर्शन पर रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। जिसमें बांग्लादेश दौरे पर उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिली। हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश दौरे पर इंडिया-ए के लिए खेलते हुए बैक टू बैक शतक जड़े थे।

2005 में स्टेडियम बनाने के लिए खरीदी थी जमीन

अभिमन्यु ईश्वरन ने यह कारनामा अपने नाम के ही स्टेडियम में किया है। इस स्टेडयिम का निर्माण अभिमन्यु के पिता रंगनाथन परमेश्वरन ईश्वरन ने कराया है। उन्होंने साल 2005 में स्टेडियम के निर्माण के लिए जमीन खरीदी थी। जिसमें यह स्टेडियम बनाया गया।

Exit mobile version