Site icon Khabribox

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव परिणाम घोषित: कांटे की टक्कर में बीजेपी की पार्वती दास ने दर्ज की शानदार जीत, 2810 वोटों से कांग्रेस के बसंत कुमार को हराया

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। आज विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जिसको लेकर मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर पांच सितंबर को 56.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। सीधे मुकाबले में रहे भाजपा की पार्वती दास और कांग्रेस के बसंत कुमार के भाग्य का फैसला आज हो गया है। भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर उमड़ पड़ी है।

कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास की पत्नी भाजपा प्रत्याशी पार्वती ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2810 मतों के अंतर से हरा दिया है। तीसरे नंबर पर मतदाताओं ने नोटा को रखा। समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के उम्मीदवार हजार के अंक तक भी नही पहुंच सके।

पार्वती दास, भाजपा- 32192
बसंत कुमार, कांग्रेस – 29382
अर्जुन देव, यूकेडी – 840
भगवती प्रसाद, सपा – 619
भागवत कोहली, यूपीपी  – 263
नोटा- 1214

कांटे की टक्कर में भाजपा की जीत

बागेश्वर उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गये हैं। भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी पार्वती दास को जनता ने अपना आर्शीवाद देकर विधायक चुन लिया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हुई। जिसमें दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने लगातार प्रचार के दौरान अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में बागेश्वर में डेरा डाला हुआ था। आज घोषित परिणामों ने स्पष्ट कर दिया कि जनता का रूझान भाजपा के पक्ष में ही है। उपचुनाव जीतने से भाजपा कार्यकर्ता काफी प्रफुल्लित नजर आये।

बंधाई का तांता शुरू

इस जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देने का तांता शुरू हो गया है।

Exit mobile version