Site icon Khabribox

नैनीताल:‌ जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। बारिश से प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। वहीं मौसम विभाग ने फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जारी हुआ आदेश

जिस पर नैनीताल में जिला मजिस्ट्रेट आपदा प्रबंधन वंदना ने बुधवार 23 अगस्त को कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के समस्त राजकीय / सहायता प्राप्त / निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ियों में दिनांक 23 अगस्त 2023 को एक दिन का अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए है।

भारी बारिश का रेड अलर्ट

दरअसल कल मौसम विभाग ने नैनीताल में भी कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Exit mobile version