Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC ने 1402 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी किया, जानें कब जारी होगी तिथि

उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह-ग के 1402 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर जारी किया गया है।

आयोग ने जारी किया पदों पर भर्ती का कलैंडर

जिसमें अभी इसके तारीख की अभी किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि चार भर्तियों के विज्ञापन अक्तूबर माह में जारी किए जाएंगे। जबकि एक का नवंबर में जारी होगा। इसके तहत सभी 1402 पदों को भरा जायेगा। आयोग द्वारा पहला विज्ञापन इसी माह 29 तारीख को जारी किया जाएगा। आयोग आगामी मार्च तक इन भर्तियों की परीक्षाएं कराएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

रिपोर्ट्स के मुताबिक सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 34, स्नातक स्तरीय परीक्षा से 226, इंटरमीडिएट स्तरीय एक परीक्षा से 293 और दूसरी से 136, व्यायाम प्रशिक्षक के 56, सहायक अध्यापक के 657 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चार भर्तियों के विज्ञापन अक्तूबर माह में जारी किए जाएंगे। एक का नवंबर में जारी होगा।

Exit mobile version