Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देहरादून के काॅलेज में एडमिशन कराने वाले विद्यार्थी जान लें यह जरूरी खबर, यह होगा अनिवार्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के काॅलेजों में बड़ी संख्या में छात्र एडमिशन के लिए आते हैं।

CUET होगा जरूरी

जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि से संबद्ध सभी सहायता प्राप्त अशासकीय कालेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी (सीयूईटी) यूजी व पीजी के माध्यम से होंगे। जिसमें देहरादून के चार बड़े कालेज डीएवी, डीबीएस, एमकेपी और श्रीगुरू राम राय पीजी कालेज शामिल हैं । इनमें दाखिला लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सीयूईटी-पीजी के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा।

Exit mobile version