Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज से 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन योग शिविर का होगा आयोजन, निशुल्क होगा योगाभ्यास

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में योग शिविर का आयोजन होने वाला है।

योग शिविर का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार जिसमें आज 11 जून से 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन योग शिविर लगेगा। बताया गया है कि इसमें प्रतिदिन दो घंटे निशुल्क योगाभ्यास करवाया जाएगा। यह शिविर दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम सत्र प्रातः 8 से 9 बजे विभिन्न स्कूलों एवं कालेजों के छात्र छात्राओं के लिए होगा, जबकि द्वितीय सत्र 9 से 10 बजे अन्य लोगों के लिए आयोजित होगा।

Exit mobile version