Site icon Khabribox

उत्तराखंड: साइबर ठग ने लेबर सप्लायर के खाते से उड़ाए डेढ़ लाख रुपए, युवक ने की जल्द कार्रवाही की मांग

आजकल साइबर ठग से जुड़ी खबरें आय दिन सुनने को मिलती हैं। ऐसी ही एक खबर ऊधम सिंह नगर के काशीपुर से सामने आई है। जहां एक युवक फिर से साइबर ठगी का शिकार हुआ है। साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लेबर सप्लायर के खाते से डेढ़ लाख रुपए की ठगी कर दी। पीड़ित ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।

जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के विजयनगर निवासी लक्ष्मी वर्मा पुत्र बैजनाथ वर्मा ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह बाजपुर रोड स्थित केवीएस कम्पनी में लेबर सप्लायर है। रविवार की सुबह उसके फोन पर एक युवक का कॉल आया। जिसने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताया। कहा कि आपके आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ानी है। जिसके बाद उसने एक लिंक भेज दिया। कहा कि उस लिंक पर वह सब डिटेल भर दे। जिसके बाद उसकी लिमिट बढ़ जाएगी। उसने उस लिंक को खोल कर अपनी सारी डिटेल उसमें भर दी। लिमिट तो नहीं बढ़ी, लेकिन उसके क्रेडिट कार्ड से डेढ़ लाख रुपए खर्च किए जाने का मैसेज मिल गया। जिसके बाद उसको अपने साथ हुई ठगी का पता चला।

पुलिस द्वारा की जा रही है मामले की जांच

पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। युवक ने जल्द कार्रवाही की मांग की है।

Exit mobile version