Site icon Khabribox

हल्द्वानी: गबन के आरोप में जेल में बंद पूर्व बैंक कर्मी की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत

हल्द्वानी से जुड़ी खबर है। बैंक में गबन के आरोप में अल्मोड़ा जेल में बंद पूर्व बैंक कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें स्थानीय अस्पताल से एसटीएच रेफर कर दिया गया। जहां रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दरअसल बताया गया है कि बागेश्वर के तरमोली, झिरौली निवासी गोविंद सिंह (51) पुत्र केसर सिंह नैनीताल बैंक के पूर्व कर्मचारी थे। पुलिस के मुताबिक गोविंद सिंह पर उपभोक्ताओं ने गबन का आरोप लगाया था। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने गोविंद के खिलाफ केस दर्ज किया था। डेढ़ माह पूर्व पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अल्मोड़ा जेल भेज दिया था।

Exit mobile version