Site icon Khabribox

उत्तराखंड की दो ब्रिगेडियर बहनों का कमाल, इस अवाॅर्ड से होंगी सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के कोटद्वार की दो ब्रिगेडियर बहनों की हर जगह चर्चा हो रही है। दोनों बहनों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार, सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है जो एक नर्स प्राप्त कर सकती है।

परिवार और क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी

यमकेश्वर विधानसभा के द्वारीखाल ब्लॉक के डाडामंडी क्षेत्र की डुंडेख गांव की मूल निवासी दो सगी बहनों मेजर जनरल स्मिता देवरानी और ब्रिगेडियर अमिता देवरानी यह पुरस्कार से सम्मानित होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बहिनों ने अपनी सेवा के लिए समर्पित होकर कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का अनुकरणीय निर्वहन किया है। यह पुरस्कार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से समाज में नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों द्वारा प्रदान की गई मेधावी सेवाओं के लिए मान्यता के रूप में प्रदान की जाती है। इस बार रक्षा मंत्रालय के तहत मिलिट्री नर्सिंग सर्विस से जुड़ी अधिकारियों को यह सम्मान उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। दोनों बहनों की उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी जताई है।

Exit mobile version