Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तरांचल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह हुआ आयोजित, 36 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल व 32 छात्र-छात्राओं को मिली पीएचडी की उपाधि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून से जुड़ी खबर सामने आई है। आज शनिवार को उत्तरांचल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ।

दीक्षांत समारोह का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार इस दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रहें। जिसमें राज्यपाल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 36 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और 32 छात्र-छात्राओं को पीएचडी उपाधियां प्रदान की। जिसमें उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ें और अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर प्रदान करें।

Exit mobile version