Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बारिश से मची भारी तबाही, भूस्खलन से दो लोगों की मौत, कई घायल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ों में आफत की बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं बारिश से मच रही तबाही के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचकर प्रदेश भर में बारिश की स्थिति का जायजा लिया।

बारिश का कहर

वहीं मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में रविवार को दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए‌। जिसमें रूद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। वाहन के मलबे की चपेट में आने से सवार शख्स की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में रोपाई कर रहे एक युवक की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। उत्तरकाशी जिले की पुरोला तहसील के कंडियाल गांव में बिजली गिरने से हादसा हुआ।

Exit mobile version