Site icon Khabribox

उत्तराखंड में आयोजित हुई 18वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता, यह राज्य रहा अव्वल, जीते तीन गोल्ड मेडल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 18वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई।

18वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें हरियाणा प्रदेश के गांव डीघल निवासी 96 वर्षीय चांद सिंह ने 3 स्वर्ण पदक हासिल किए है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के 110 खिलाड़ियों के दल ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में पंजाब को पछाड़ कर हरियाणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिसमें‌ चांद सिंह अहलावत ने तीनों इंवेटों शॉटपुट, डिस्कस थ्रो व जेवलियन थ्रो में हिस्सा लेते हुए 3 स्वर्ण पदक जीते और 11.55 मीटर शॉटपुट फैंककर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाकर इतिहास रच दिया। वहीं इस प्रतियोगिता में देशभर के 16 राज्यों के करीब 1200 पुरूष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

Exit mobile version