Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इन 3 विश्वविद्यालयों में कराई जाएगी सिविल सेवा परीक्षाओं की कोचिंग, जानें किन छात्रों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राज्य के तीन विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की कोचिंग चलाई जाएगी।

इन विश्वविद्यालयों में शुरू होगा कोचिंग सेंटर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह विश्वविद्यालय जरूरतमंद मेधावी छात्र-छात्राओं को संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराएंगे। इसके सेंटर दून विवि देहरादून, गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि पंतनगर और श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश कैंपस में स्थापित किए जा रहे हैं। यह कोचिंग सेंटर अक्टूबर से शुरू करने की तैयारी है। जिसमें बताया गया है कि उत्तराखंड के आर्थिक रूप से कमजोर और खासकर लड़कियों को इस कोचिंग में वरीयता दी जाएगी।

Exit mobile version