Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आदि कैलाश यात्रा के 13वें दल के यात्रियों का केएमवीएन पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा के 13वें दल के यात्रियों का केएमवीएन पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर स्वागत किया गया।

जानें

जिस पर पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत गुजराती भाषा में शपथ दिलाई। यात्रियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधरोपण किया। इस दल में कुल 16 यात्री शामिल हैं। इनमें से 15 यात्री धारचूला के लिए रवाना हो गए। मिली जानकारी के अनुसार 13वें दल की एक महिला यात्री पलक पंडित का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। इसके चलते उन्होंने आगे की यात्रा पर नहीं जाने का निर्णय लिया और वह पर्यटक आवास गृह से ही लौट गईं।

Exit mobile version