Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सेल्फी के क्रेज में जान जोखिम में डाल हैलीपैड के पास पंहुचा युवक, ऐसे बची जान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल‌ हो रहा है। जिसमें एक युवक सेल्फी के क्रेज में जान जोखिम में डालने से भी नहीं डर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो में एक युवक ऐसी ही हरकत कर रहा है, जिससे उसकी जान भी जा सकती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह युवक केदारनाथ में बने हेलीपैड के पास वीडियो बना रहा है। तभी हेलीकॉप्टर उड़ान भरने वाला होता है, लेकिन युवक को देखकर हेलीकॉप्टर रुक जाता है। वहां तैनात गार्ड की नजर युवक की इस हरकत पर पड़ती है। जिसके बाद गार्ड युवक का पीछा करते हैं उसे वहां से भगाते हैं।

सेल्फी का क्रेज हो रहा खतरनाक

अगर पायलट की नजर नहीं पड़ती तो युवक घटना का शिकार भी हो सकता था। युवकों में बढ़ता सेल्फी का क्रेज एक बड़ा चिंता का विषय है। जो हादसों का भी कारण बन रहा है।

Exit mobile version