Site icon Khabribox

उधमसिंह नगर: बारिश का कहर, घरों में हुए जलभराव से पानी में फंसे लोग, पुलिस व NDRF ने 106 बच्चों व लोगों का सुरक्षित किया रेस्क्यू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बारिश भारी तबाही लेकर आई है। सभी जिलों में हालात चिंताजनक बनें हुए हैं। वहीं उधमसिंह नगर के थाना आईटीआई क्षेत्र अंतर्गत हिम्मतपुर, हेमपुर इस्माइल गांव मे भारी बारिश के कारण बहला नदी एवं नाले में अचानक आए पानी से अत्यधिक जलभराव होने के कारण लगभग 100 से अधिक लोग अपने अपने घरों में फंस गए और उन्होंने छत पर जाकर अपनी जान बचाई। जिसके बादतत्काल स्थानीय पुलिस एनडीआरएफ तथा उच्च अधिकारी गण मौके पर पहुंचे।

एनडीआरएफ ने कुल 106 लोगों/बच्चो का किया रेस्क्यू

वहीं मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा स्वयं बचाव/रेस्क्यू कार्य की अगुवाई करते हुए एनडीआरएफ के सहयोग से लोगों एवं बच्चो उनके घरों से नाव द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर, क्षेत्राधिकारी काशीपुर, उप जिला मजिस्ट्रेट काशीपुर, प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई तथा पुलिस के उप निरीक्षक व आरक्षी गणों द्वारा तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य करते हुए कुल 106 लोगों/बच्चो को एनडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू किया गया।

Exit mobile version