Site icon Khabribox

उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा को पहचाननें व निखारने के लिए प्रोत्साहन मंच उपलब्ध कराना बेहद जरूरी- अभिनेत्री भाग्यश्री

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री उत्तराखंड पंहुची।

उत्तराखंड पंहुची अभिनेत्री भाग्यश्री

मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री भाग्यश्री शनिवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित एक होटल में थ्री फिंगर एंटरटेनमेंट लिमिटेड की ओर से आयोजित एक्सीलेंसी आईकॉनिक अवार्ड के मौके पर यहां पंहुची। इस दौरान विभिन्न राज्यों से आई विभूतियों को उनके विभिन्न उल्लेखनीय और सराहनीय कार्यों के लिए अवार्ड प्रदान किए गए। इस मौके पर अभिनेत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवा कलाकारों में प्रतिभा की कमी नहीं है। हमें चाहिए कि उनकी प्रतिभा को पहचाननें व निखारने के लिए प्रोत्साहन मंच उपलब्ध कराएं।

Exit mobile version