Site icon Khabribox

चम्पावत: युवक के साथ अभद्रता के बाद की मारपीट, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

चम्पावत से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने दो लोगों पर अभद्रता करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट करने वाले दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानें पूरा मामला

कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि तल्ली मादली निवासी कुलदीप सिंह ने बुधवार रात पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि चम्पावत के दो लोग, जो कि नशे में धुत थे। बाजार में उससे उलझ गए। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ गाली गलौच की। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की।

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर चम्पावत निवासी दीपक सिंह व सूरज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version