Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC ने जारी की कनिष्ठ सहायक के 761 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची, देखें वेबसाइट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कनिष्ठ सहायक व डाटा एंट्री आपरेटर समेत 13 विभागों के रिक्त 761 पदों के सापेक्ष 738 चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है।

देखें वेबसाइट

अंतिम औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी की गई है। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि 31 अक्टूबर 2021 को कनिष्ठ सहायक व डाटा एंट्री आपरेटर समेत 13 विभागों के पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई गई थी।

22 अप्रैल को हुई परीक्षा

जिसके बाद 22 अप्रैल 2022 को रिक्त पदों के सापेक्ष चार गुना अभ्यर्थियों का चयन टंकण परीक्षा के लिए किया गया। इसके बाद 20 मई से एक जून 2022 तक टंकण परीक्षा चली। टंकण परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के तीन से 25 अप्रैल के बीच अभिलेख सत्यापन किए गए।

Exit mobile version