Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जोशीमठ में फिर बढ़ा खतरा, मकानों में दरारों के बाद अब हो रहें बड़े गड्ढे, लोगों में दहशत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का खुबसूरत शहर जोशीमठ खतरे की जद में हैं। लोग दहशत में यहां जीवन यापन कर रहे हैं।

जोशीमठ में घरों में हो रहें गड्डे

जोशीमठ में इस साल की शुरुआत में भूधंसाव और घरों में आ रही दरारों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ। इसकी वजह से जोशीमठ के लोगों के पास राहत शिविरों में जाने लगे। जिसके बाद छह महीने बाद अब ताजा धंसाव से जोशीमठ में भूस्खलन की आशंका फिर बढ़ी है। अब यहां गड्डे होने लगे हैं। जिससे लोगों में दहशत है।

मानसून की बारिश से बिगड़ रहें हालात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले जोशीमठ में विनोद सकलानी नामक व्यक्ति के घर के पास छह फुट से अधिक चौड़ा गड्ढा उभर आया। जिसके बाद पारिस्थितिकीय रूप से नाजुक इस शहर के निवासियों में एक बार फिर भविष्य को लेकर तमाम आशंकाएं और चिन्ता पैदा होने लगीं है। लगातार हो रही बारिश के बाद हालात बिगड़ रहें हैं।

Exit mobile version