Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पीएम नरेन्द्र मोदी की पसंद बना पहाड़ का प्रसिद्ध व रसीला फल काफल, तारीफ में कहीं यह बात

कउत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई हैं। उत्तराखंड में मई, जून के महीने में काफल की काफी डिमांड रहती है। यह रसीला फल लोगों की पहली पसंद बना रहता है।

पीएम को पसंद आए रसीले फल काफल

यह फल पीएम नरेन्द्र मोदी को भी काफी पसंद आया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड के प्रसिद्ध फल काफल भेंट किए गए थे। जो पीएम नरेन्द्र मोदी को बेहद पसंद आए। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया था।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने पत्र में कहीं थी यह बात

साथ ही पत्र में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से भेजे गए रसीले और दिव्य मौसमी फल काफल मिले हैं।
हमारी प्रकृति ने हमें एक से बढ़कर एक उपहार दिए हैं और उत्तराखंड तो इस मामले में बहुत धनी है, जहां औषधीय गुणों से युक्त कंद-मूल और फल फूल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। उन्होंने कहा है कि काफल ऐसा ही एक फल है जिसके औषधीय गुणों का उल्लेख प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी मिलता है। काफल उत्तराखंड की संस्कृति में भी रचा बसा है। इसका उल्लेख विभिन्न रूपों में यहां के लोकगीतों में भी पाया जाता है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड जाएं और वहां मिलने वाले विभिन्न प्रकार के पहाड़ी फलों का स्वाद ना लें तो यात्रा अधूरी लगती है। पत्र में पीएम ने कहा है कि गर्मियों के मौसम में पक कर तैयार होने वाले काफल राज्य में आने वाले पर्यटकों में भी खासे लोकप्रिय हैं। अपनी बढ़ी हुई मांग के कारण मध्य हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाला यह फल स्थानीय लोगों को आर्थिक मजबूती भी प्रदान कर रहा है।

Exit mobile version