Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जोशीमठ में सुरक्षित घरों में भी आने लगी दरारें, लोग चिंतित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित खुबसूरत शहर जोशीमठ में हालात लगातार चिंताजनक बने हुए हैं। यहां घरों में आई दरारों से बहुत से लोगों को पहले ही अपना घर छोड़कर जाने को मजबूर हुए हैं।

नई घरों में आई दरारें

वहीं अब सुरक्षित घरों में भी दरारें पड़ने से लोग चिंतित हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले नई दरारें जोशीमठ के गांधीनगर वार्ड में दिखाई दी हैं। जो क्षेत्र में हुई बारिश के कारण होने की आशंका जताई गई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि येलो जोन की इमारतों में दरारें दिखाई दी हैं, जिसके ऊपर रेड जोन क्षेत्र है। अब मानसून का मौसम आने के साथ-साथ जोशीमठ के लोग सुरक्षित क्षेत्रों में अपने घरों को लेकर चिंतित हैं।

Exit mobile version