Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भू कानून समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलनकारियों का ऐलान, करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड में भू कानून, मूल निवास, आंदोलनकारी चिह्नीकरण, क्षैतिज आरक्षण जैसी मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलनकारियों ने बड़ी घोषणा की है।

आंदोलनकारियों का ऐलान

इन आंदोलनकारी शक्तियों ने मुख्यमंत्री आवास घेराव करने की घोषणा की है, जिसमें मसूरी से भारी संख्या में आंदोलनकारी शामिल होंगे। साथ ही कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के 23 सालों में भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस सरकारों ने आज तक मूल निवास, भू कानून लागू न कर बाहरी धन्ना सेठों और माफियाओं को यहां स्थापित किया है। राज्य आंदोलनकारी मजबूती से इसके खिलाफ संघर्ष करेंगे।

Exit mobile version