Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जेल होगा अधिवक्ताओं का नया ठिकाना, जल्द शुरू होगा चैंबर का निर्माण कार्य, शासन ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून से जुड़ी खबर है। पुरानी जेल परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण होगा।

वकीलों का नया ठिकाना होगा जेल

इसके लिए शासन ने कुछ महीनों पहले परिसर में करीब नौ बीघा जमीन चैंबर निर्माण के लिए न्याय विभाग के नाम करने के आदेश जारी किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि यह जमीन पूर्व में कई विभागों को आवंटित की गई थी, जिसे रद कर अब नया शासनादेश जारी किया गया है। जल्द ही अब यहां अधिवक्ताओं के चैंबरों का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए बार एसोसिएशन के सचिव राजबीर सिंह बिष्ट ने इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है।

Exit mobile version