Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक, केदारनाथ में फंसे कई यात्री

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों में बारिश जमकर तबाही मचा रहीं हैं। वहीं वहीं लगातार हो रही बारिश से केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में पहाड़ी से चट्टाने टूटकर गिर गई। इसकी चपेट में आकर हाईवे किनारे स्थित तीन दुकानें मलबे में तब्दील हो गईं। इसमें तीन लोग दफन हो गए। जबकि 17 अन्य लापता हैं। जिनकी खोजबीन की जा रही है।

बारिश से केदारनाथ यात्रा रूकी

इसके चलते उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले में बीती रात से वर्षा का जारी रहने से प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत से शुक्रवार को केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी है। जिसके बाद यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि केदारनाथ दर्शन कर वापस लौट रहे यात्रियों को पुलिस कर्मियों की मदद से सोनप्रयाग तक पहुंचाया गया। केदारनाथ की यात्रा पर आए करीब एक हजार यात्री फंसे हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शनिवार को भी भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं।

Exit mobile version