Site icon Khabribox

हल्द्वानी: असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी के खिलाफ धरने पर बैठा कारोबारी पति, बताई यह हैरान वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार का एक कारोबारी हरिद्वार से हल्द्वानी आकर अपनी असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी के खिलाफ बुद्ध पार्क में धरने पर बैठ गया।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार से धरने पर बैठे हरिद्वार निवासी नितिन जैन ने बताया कि वह कॉस्मेटिक का कारोबार करते हैं। उसने पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न व अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया। साथ ही बताया कि उनकी शादी 2014 में काशीपुर निवासी युवती से हुई। वह दोनों एक दूसरे को 2011 से जानते थे। पत्नी ने पीएचडी की पढ़ाई की। उन्होंने पत्नी के लिए हरिद्वार में फ्लैट भी खरीदा। 2016 में दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ तो पत्नी ने घर से निकाल दिया। इसके बाद पत्नी उन पर बेबुनियाद आरोप लगाने लग गई। मामला कोर्ट तक पहुंच गया। उनकी पत्नी हल्द्वानी के एक डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। अब वह न तो तलाक दे रही है और न ही समझौता करने को तैयार है। जिससे वह मानसिक परेशान हो चुके हैं।

पत्नी ने कहीं यह बात

वहीं इस मामले में नितिन की असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी का कहना है कि वह हल्द्वानी में अपनी बेटी के साथ रहती हैं। पति उन्हें परेशान व बदनाम करने के नीयत से इस तरह की हरकत कर रहे हैं। उनके ऊपर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version