Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चतुर्थ श्रेणी के इन पदों की भर्ती पर मिली गड़बड़ी, जानें किन जिलों में रद्द हो सकती है भर्तियां, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के पदों (चौकीदार व गार्ड) पर भर्ती मामले में बड़ी खबर सामने आई है।

इन तीन जिलों में रद्द हो सकती है 150 से ज्यादा भर्तियां

इस पदों पर सरकार जल्द ही बड़ा निर्णय ले सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि इस प्रकरण की जांच में देहरादून, ऊधम सिंह नगर व पिथौरागढ़ जिलों में गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद अब शासन से संस्तुति के साथ यह जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को मिल चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि इस पर मंथन चल रहा है। तीन जिलों में पूर्व में जिन 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र थमाए गए थे, उनकी भर्ती रद्द हो सकती है।

Exit mobile version