Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गुलदार का बढ़ता आतंक, यहां पशुपालक की तीन बकरियों को बनाया निवाला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। वहीं ‌अब एक मामला चकराता से सामने आया है।

गुलदार से निजात दिलाने की मांग

मिली जानकारी के अनुसार चकराता वन प्रभाग से जुड़े देवघार व बावर रेंज की सीमा से सटे नुणाईथात के जंगल में गुलदार का आंतक छाने से ग्रामीण पशुपालक परेशान हैं। फनार निवासी स्थानीय पशुपालक गोविंद सिंह रोज की तरफ अपने पशु एवं मवेशी को चरान-चुगान के लिए नुणाईथात के जंगल में लेकर गया था। तभी यहां गुलदार ने जंगल में चुगान के समय मवेशी की टोली हमला कर तीन बकरियों को निवाला बनाया। प्रभावित पशुपालक ने वन विभाग अधिकारियों से नुकसान के एवज में उचित मुआवजे की मांग की है। साथ ही गुलदार से निजात दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version