Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बंद हुई बारिश, सरकार ने सुचारू रूप से शुरू की चारधाम यात्रा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा जारी है। जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को उमड़ रहें हैं।

शुरू हुई चारधाम यात्रा

पिछले कुछ दिनों पहले लगातार हुई बारिश से चारधाम यात्रा भी काफी प्रभावित हुई। जिसके बाद अब चारधाम यात्रा को सरकार ने शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा को सरकार ने सुचारू रूप से शुरू कर दिया है। बताया गया है कि 25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में अभी तक 12 लाख 22 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

Exit mobile version