Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवाओं के लिए अच्छी खबर, प्रदेश में जल्द 13 हजार पदों पर होगी भर्ती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। जल्द प्रदेश में बंपर पदों पर भर्ती की जाएगी।

अधियाचन भेजने के दिए निर्देश

इस संबंध में संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सभी विभागों को विभिन्न श्रेणी के पदों के सापेक्ष जल्द अधियाचन भेजने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के 2718, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के 2522 और उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के 1646 को मिलाकर 6886 युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

साथ ही बताया कि 13,136 नए पदों पर जल्द भर्ती होने जा रही है। इसमें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से 7963, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से 2917 और चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से 2256 पदों पर भर्ती शामिल है। बताया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सचिवालय रक्षक भर्ती की चयन संस्तुति भेज दी है। आठ अन्य परीक्षाओं में से छह की भेजी जा चुकी है, दो की जल्द भेजी जाएगी। 3700 कोविड कर्मचारियों में से 2800 को अन्य जगहों पर नौकरी दी जा चुकी है।

Exit mobile version