Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल लें.ज. गुरमीत सिंह, की बाबा केदार की पूजा अर्चना

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राज्यपाल लें.ज. गुरमीत सिंह आज गुरुवार सुबह प्रसिद्ध चारधाम में एक धाम केदारनाथ धाम पहुंचे।

केदारनाथ में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का लिया जायजा

इस मौके पर‌ जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार व पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहितों से मिले। पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत व अभिनंदन किया। इसके बाद राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदार की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।

Exit mobile version