Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: नगर के टनकपुर रोड सहित कई स्थानों में कार्य करने वाले व्यापारियों का जबरन काटा जा रहा चालान- व्यापार मंडल अध्यक्ष तपन रावत

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। व्यापार मंडल ने पुलिस पर जबरन व्यापारियों का चालान करने का आरोप लगाया है।

कहीं यह बात

इस संबंध में व्यापार मंडल के अध्यक्ष तपन रावत ने कहा है कि नगर के टनकपुर रोड सहित कई स्थानों में कार्य करने वाले टू व्हीलर व अन्य व्यापारियों का पुलिस यह कह कर चालान कर रही है कि वह सड़क पर काम कर रहे हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापारी इसे गलत कह रहा है तो मित्र पुलिस उच्च अधिकारियों का हवाला देकर जबरदस्ती चालान कर रहे हैं। जो सरासर गलत है। अध्यक्ष रावत ने कहा कि पुलिस बिना जानकारी के कह रही है कि रोड में काम हो रहा है जबकि सभी व्यापारी रोड के भीतर दुकान के पास काम कर रहे हैं और ट्रैफिक को कभी भी बाधित नहीं करते हैं।

दी आंदोलन की चेतावनी

जिस पर उन्होंने कहा कि बिना वजह चालान करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर बेवजह हो रहे चालान पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।

Exit mobile version