Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जरूरी खबर: UKPSC ने भर्ती कैलेंडर में शामिल की नई परीक्षाएं, किया यह संशोधन

उत्तराखंड से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अपने-अपने भर्ती कैलेंडर जारी कर दिए हैं।

आयोग ने किया यह संशोधन

जिसमें संशोधन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोक सेवा आयोग ने कुछ नई भर्ती परीक्षाओं को अपने कैलेंडर में शामिल किया है। जबकि पूर्व में तय कुछ परीक्षाओं की तारीख बदली है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य में विभिन्न भर्तियों की तारीख में बदलाव किया है। परीक्षा में हुए बदलाव की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन परीक्षार्थियों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना आए इसके लिए समय से पहले ही आयोग की तरफ से नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया हैै।

इन भर्तियों की तिथि में हुआ बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन भर्तियों की तिथि में बदलाव किया गया है उसमें राज्य संपत्ति विभाग के व्यवस्था अधिकारी परीक्षा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी अन्वेषक कम संगणक और सहायक कृषि अधिकारी समेत उद्यान पर्यवेक्षक की परीक्षाएं शामिल है। इसके अलावा जिन तीन नई भर्तियों को कैलेंडर में जोड़ा गया है उसमें प्रधानाचार्य श्रेणी 2 की परीक्षा, सर्वेयर शिशिक्षु परीक्षा और औषधि निरीक्षक ग्रेट 2 की परीक्षा शामिल है। लोक सेवा आयोग ने व्यवस्था अधिकारी की परीक्षा को 2 मार्च की जगह अब 3 मार्च को करने का निर्णय लिया है। इसी तरह व्यवस्थापक-व्यवस्थाधिकारी परीक्षा को भी एक दिन आगे बढ़ते हुए 16 मार्च की जगह 17 मार्च को किया जाएगा। सहायक सांख्यिकी अधिकारी की परीक्षा अब 6 के बजाय 7 अप्रैल को होने जा रही है।

Exit mobile version